सहरसा के तेजप्रताप ने झारखंड में बढ़ाया मान, सीबीएसई आर्ट्स में स्टेट टॉप-5 में बनाई जगह

Updated:
विज्ञापन
सहरसा के तेजप्रताप ने झारखंड में बढ़ाया मान, सीबीएसई आर्ट्स में स्टेट टॉप-5 में बनाई जगह

तेजप्रताप

सहरसा के लाल तेजप्रताप यादव ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स में 95.95% अंक लाकर झारखंड स्टेट के टॉप-5 में स्थान हासिल किया है. रांची में रहकर पढ़ाई करने वाले तेजप्रताप अब सिविल सेवा के जरिए देश की सेवा करने का लक्ष्य रखते हैं.

विज्ञापन

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट: जिले के बटराहा वार्ड संख्या-36 निवासी तेजप्रताप यादव ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सहरसा का नाम रोशन किया है. उन्होंने कला संकाय (Arts) में 95.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झारखंड राज्य के टॉप-5 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची के हैं छात्र

तेजप्रताप रांची स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. वे बटराहा निवासी राजेंद्र यादव के पौत्र तथा चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार के पुत्र हैं. उनकी इस सफलता पर जिले के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं.

लक्ष्य: सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना

डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि तेजप्रताप शुरू से ही पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर रहे हैं. उनका मुख्य लक्ष्य सिविल सेवा (UPSC) में जाना है. पिता ने कहा कि लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर ही उनके पुत्र ने यह मुकाम हासिल किया है. परिवार के सदस्यों ने इस सफलता को पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया है.

बधाई देने वालों का लगा तांता

तेजप्रताप की इस उपलब्धि पर उनके चाचा विनोद यादव ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सहरसा जिले के लिए गर्व की बात है. वहीं स्थानीय निवासी उपेंद्र यादव, सुभाष चंद्र खां सहित कई अन्य लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी.

क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि तेजप्रताप भविष्य में प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन