महावारी के दौरान किशोरी बालिकाओं को खुद की देखभाल करना आवश्यक : डीपीओ

Updated:
विज्ञापन
महावारी के दौरान किशोरी बालिकाओं को खुद की देखभाल करना आवश्यक : डीपीओ

महावारी के दौरान किशोरी बालिकाओं को खुद का देखभाल करना आवश्यक होता है

विज्ञापन

विश्व महावारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र स्थित सत्तर पंचायत के मेनहा महादलित टोला में बुधवार को विश्व महावारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें डीपीएम काजल चौरसिया व महिला बाल विकास निगम के रेशमा प्रवीण ने किशोरी बालिकाओं को महावारी के दौरान साफ, सफाई, टीकाकरण, सेनेटरी पैड का उपयोग, खान पान, पढ़ाई, कम उम्र में शादी नहीं करने आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में डीपीओ पुष्पा कुमारी के हाथों महावारी के दौरान उपयोग में आने वाली कीट का वितरण किया गया. इस मौके पर डीपीओ ने कहा कि महावारी के दौरान किशोरी बालिकाओं को खुद का देखभाल करना आवश्यक होता है. पीरियड के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखना सबसे आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पीरियड के दौरान लापरवाही बरतने से कई तरह के अंदरूनी बीमारियों का खतरा बन जाता है. जिसमें बच्चेदानी के मुंह का कैंसर सबसे घातक सिद्ध होता है. सरकार ने किशोरी बालिकाओं को इस कैंसर से बचने के लिए एचपीवी वैक्सीन भी लगवा रहे हैं. इस मौके पर सीडीपीओ अवंतिका मिश्रा, महिला पर्यवेक्षिका सोनी सोनम, सेविका रेणु कुमारी, राजकुमारी देवी, सहायिका इंकू कुमारी, वार्ड सदस्य फूलगेन राम, रिचा मिश्रा, ब्रिज भूषण व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन