17 वर्षीय युवक की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 6:11 PM
काशनगर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा मृतक के बड़े पापा चौकीदार बिलास पासवान को सुपुर्द कर दिया
काशनगर थाना क्षेत्र के भस्ती की घटना, अकेले रहता था घर में युवक मृतक के माता-पिता मजदूरी करने गये थे दिल्ली, दूरभाष पर मिली घटना की जानकारी महुआ बाजार सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत काशनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र भस्ती में बीते सोमवार को एक 17 वर्षीय युवक की हुई फांसी लगाकर मौत मामले में मृतक की माता ने दिल्ली से घर आने पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार काशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भस्ती में बीते सोमवार को बसंत पासवान के घर में उसका छोटा पुत्र 17 वर्षीय टोनी कुमार का शव फांसी के फंदे से लगा देखा गया था. जिसे काशनगर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा मृतक के बड़े पापा चौकीदार बिलास पासवान को सुपुर्द कर दिया और दिल्ली में रह रहे मृतक के माता-पिता को जानकारी दी. बुधवार सुबह को घर पहुंचे मृतक की माता रिंकी देवी पति बसंत पासवान ने बताया कि मेरे बेटे को कोरेक्स में जहर मिला कर पिला दिया है और दिखावा के लिए गले में फंदा डालकर टांग दिया. हालांकि मृतक की माता रिंकी देवी ने गांव के ही पांच लोगों पर अपने बेटे की मौत का आरोप लगाया है. इस बाबत काशनगर थाना अध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि पीड़ित के द्वारा अभी तक थाने में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










