ePaper

जिला क्रिकेट संघ के सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष व विश्वजीत बनर्जी बने सचिव

Updated at : 08 Sep 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ के सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष व विश्वजीत बनर्जी बने सचिव

जिला क्रिकेट संघ के सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष व विश्वजीत बनर्जी बने सचिव

विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ की नयी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न सहरसा . जिला क्रिकेट संघ की नयी कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित निजी होटल सभागार में चुनाव पदाधिकारी ब्रज किशोर शर्मा व बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुपौल जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार गुप्ता की उपस्थिति में आम सभा से संपन्न हुआ. जिसमें सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार कात्यायन, सचिव पद पर विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव पद पर आशुतोष आनंद व कोषाध्यक्ष पद पर असफहान खान को भी पदों पर केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. आमसभा में जिला क्रिकेट संघ के सचिव विश्वजीत बनर्जी ने बीते वर्ष की जिला क्रिकेट लीग, सुपर लीग, कैंप एवं घरेलू मैच की रिपोर्ट सदन में रखा. साथ ही कोषाध्यक्ष असफहान खान ने बीते वर्ष के आय व्यय की रिपोर्ट को सदन में रखा. जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया. साथ ही 2025-26 के लिए अनुमानित बजट को भी स्वीकृत किया गया. आमसभा में सर्वसम्मति से जिला क्रिकेट संघ के क्लब प्रतिनिधि के रूप में प्रमोद कुमार भारती व खिलाडी प्रतिनिधि के रूप में नसीम आलम को नोमिनेट किया गया. आमसभा में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्याय आशीष कुमार कात्यायन, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान, ब्रह्मदेव कामत, बादल कुमार, गुलनियाज रब्बानी, मो चांद, अखिलेश कुमार झा, नसीम आलम, सुनील कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, रिक्की कुमारी, सानू, तपन कुमार डे, सुमन कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन