लूट कांड मामले का हुआ सफल उद्भेदन

लूट कांड मामले का हुआ सफल उद्भेदन
दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त़ 17 दिसंबर 2025 को ट्रैक्टर ड्राइवर से एक लाख रुपये की हुई थी लूट बनमा ईटहरी . बनमा पुलिस ने लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. बीते 17 दिसंबर 2025 को बनमा-सुगमा मार्ग स्थित हसनपुर चौक के समीप बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक डीपू व्यवसाय के ड्राइवर से एक लाख रुपये की छिनतई कर ली थी. घटना को चाकू के नोक पर अंजाम दिया गया था. दरअसल 50 बंडल छड़ लेकर सोनवर्षाराज थाना के जलसीमा स्थित महादेव ट्रेडर्स के संचालक शांतनु कुमार उर्फ बिट्टू कुमार से उनके ड्राइवर विजेंद्र सादा ट्रैक्टर पर लोड करके सलखुआ थाना क्षेत्र के ऋषभ ट्रेडर्स के संचालक ऋषिकेश आनंद के पास पहुंचा था, ऋषिकेश के पास पहुंचकर उसने 50 मंडल छड़ अनलोडिंग किया और संचालक ऋषिकेश आनंद ने ट्रैक्टर ड्राइवर विजेंद्र सादा को एक लाख रुपये दिया. वह पैसे लेकर बनमा मार्ग से सोनवर्षा थाना क्षेत्र के जलसीमा के लिए जा रहा था कि इसी बीच पहले से घात लगाये अज्ञात बदमाशों ने नाटकीय अंदाज में आगे से ट्रैक्टर को घेर लिया और फिर चाकू दिखाकर उनसे पैसे व मोबाइल छीन लिया. उसी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस सबंध में वादी शांतनु कुमार के आवेदन के आधार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तकनीकी व मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर लूट कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान की और प्राथमिकी अभियुक्त रसलपुर के रुदल कुमार व रौशन कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की स्वीकारोक्ति बयान एंव निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक बीआर 34 डब्ल्यू 5307 व बीआर 19 एक्स 8636 को जब्त किया गया. इस कार्रवाई का थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी नेतृत्व कर रही थी. उनके साथ पीटीसी हरेंद्र कुमार, शेर अली व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि इनके विरूद्ध कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जेल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि इस कांड में अन्य पहलुओं पर गहन अनुसंधान एंव विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है. फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




