बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने मंत्री को सौंपा मांगपत्र
Published by : Divyanshu Prashant Updated At : 15 May 2026 12:16 PM
मंत्री को मांगपत्र सौंपते शिष्टमंडल
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालयों में लंबित वेतन और पेंशन के शीघ्र भुगतान के साथ-साथ प्रशासनिक सुधारों की भी मांग की है.
सहरसा से से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की शाम नवनियुक्त उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात की. महासंघ ने उन्हें मंत्री पद का दायित्व संभालने पर बधाई दी और विश्वविद्यालय कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा.
15 सूत्री मांगपत्र और वेतन-पेंशन का मुद्दा
प्रतिनिधिमंडल ने महासंघ की ओर से 15 सूत्री मांगपत्र मंत्री को सौंपा. इस दौरान नेताओं ने विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन भुगतान में हो रही अत्यधिक देरी की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया. उन्होंने आग्रह किया कि भुगतान की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाया जाए ताकि कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.
शिक्षा सुधार पर चर्चा
वेतन के अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों की आवश्यकता पर भी बल दिया. महासंघ ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और मंत्री से इस दिशा में ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया.
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
मुलाकात के दौरान महासंघ के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें शामिल हैं:
अध्यक्ष: वेंकटेश कुमार, महामंत्री: रोहित कुमार, अन्य सदस्य: प्रेमचंद, प्रक्षेत्रीय मंत्री प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, शशि रंजन, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार, संजीव कुमार और राजकमल. मंत्री ने महासंघ की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










