एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण

एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण
सोनवर्षाराज. पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने मंगलवार को सोनवर्षाराज थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों से थाने में दर्ज कांडों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने व अपराध नियंत्रण की दिशा में कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. एसपी हिमांशु ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में नियमित गश्ती व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही. ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे. निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










