सिमरी बख्तियारपुर के मॉडल स्कूल का हुआ उद्घाटन, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी नयी सुविधा

विज्ञापन
फोटो : कार्यक्रम में मौजूद विधायक सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में मौजूद विधायक सहित अन्य. | Prabhat Khabar Network

Saraswati Vidya Niketan : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) प्लस टू उच्च विद्यालय का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. यह आधुनिक शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Saraswati Vidya Niketan : सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) प्लस टू उच्च विद्यालय का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से ऑनलाइन उद्घाटन किया. स्थानीय स्तर पर विधायक संजय कुमार सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में समारोह आयोजित किया गया.

ऑनलाइन उद्घाटन के साथ मॉडल स्कूल की हुई शुरुआत

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) प्लस टू उच्च विद्यालय का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से ऑनलाइन माध्यम से किया. स्थानीय स्तर पर विधायक संजय कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहन कुमार सिंह, जदयू नेता चंद्र मणि सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया.

मिथिला की परंपरा से हुआ अतिथियों का सम्मान

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने विधायक, एसडीएम, बीडीओ एवं अन्य अतिथियों का मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया. अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की.

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है. सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल स्कूलों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

व्यक्तित्व निर्माण पर भी दिया गया जोर

एसडीएम आलोक राय ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की. वहीं बीडीओ मोहन कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की सभी शैक्षणिक योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

आभार के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यार्थियों की सफलता की कामना की. मौके पर प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. एहसान आलम, प्रधान शिक्षक चंदर कुमार, शिक्षक मनोज मिश्र, हरेकृष्ण कुमार, गोपाल झा, नीलेश कुमार, विजेंद्र कुमार, पूजा झा, राजिया प्रवीण, श्यामसुंदर मंडल, पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य परितोष कुमार अंशु सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन