डॉ शैलेन्द्र कुमार को मिला ‘आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ बिहार-2026’ सम्मान, ईशा देओल ने किया सम्मानित

विज्ञापन

डॉ शैलेंद्र को सम्मानित करती अभिनेत्री ईशा देओल. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saharsa News : प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र कुमार को बिहार की 'आइकॉनिक पर्सनालिटी' के रूप में सम्मानित किया गया. बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया. यह सम्मान डॉ. कुमार के 17 वर्षों के समर्पण और 12 हजार से अधिक मरीजों को नई रोशनी देने की सेवा का प्रतीक है.

विज्ञापन

Saharsa News : सहरसा के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नयन ज्योति नेत्र हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र कुमार को पटना के ताज होटल में आयोजित समारोह में बीआईबी बिहार की ओर से ‘आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ बिहार (नेत्र रोग चिकित्सा उत्कृष्टता) सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया. बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया.

विज्ञापन

ईशा देओल ने किया सम्मानित

पटना के ताज होटल में आयोजित भव्य समारोह में बीआईबी बिहार की ओर से डॉ. शैलेन्द्र कुमार को नेत्र रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने उन्हें मंच पर सम्मान प्रदान किया. इस उपलब्धि पर जिले के चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी.

17 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पिछले 17 वर्षों से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सेवा, समर्पण और जनविश्वास का सम्मान है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें समाज की और अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी.

12 हजार से अधिक मरीजों को मिली नई रोशनी

उन्होंने बताया कि नयन ज्योति नेत्र हॉस्पिटल के माध्यम से अब तक 12 हजार से अधिक जरूरतमंद मरीजों की निशुल्क मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र सर्जरी की जा चुकी है. इन प्रयासों से हजारों लोगों को नई रोशनी और बेहतर जीवन मिला है.

टीम और मरीजों को दिया सफलता का श्रेय

डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने इस सम्मान का श्रेय अस्पताल के सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, कर्मचारियों, शुभचिंतकों और उन हजारों मरीजों को दिया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी.

समाज सेवा के लिए बढ़ा उत्साह

डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बीआईबी बिहार के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और मानवता की सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा. उन्होंने सभी शुभचिंतकों एवं आमजनों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन