'युवाओं का पलायन रोकना है तो लाने होंगे उद्योग'; ब्रिक्स समिट में सहरसा विधायक ने पेश किया आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप

Updated:
विज्ञापन

फोटो - समिट में भाग लेते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा सदर विधायक ई आईपी गुप्ता ने युनाइटेड इकोनॉमिक ब्रिक्स समिट 2026 में बिहार में निवेश और उद्योग स्थापित करने की पुरजोर अपील की. उन्होंने राज्य की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं का पलायन रुकेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

विज्ञापन

सहरसा. नई दिल्ली के लोकनायक भवन में गुरुवार को आयोजित युनाइटेड इकोनॉमिक ब्रिक्स समिट 2026 में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा सदर विधायक ई आईपी गुप्ता ने बिहार के विकास और आर्थिक समृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने देश-विदेश से पहुंचे उद्योगपतियों, व्यापारियों, निवेशकों और उद्यमियों से बिहार में उद्योग एवं व्यापार स्थापित करने की अपील की.

विज्ञापन

बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं

विधायक ई आईपी गुप्ता ने कहा कि बिहार में प्रतिभाशाली युवाओं के साथ पर्याप्त मानव संसाधन और विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं. राज्य में निवेश और उद्योगों का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार को केवल श्रम और प्रतिभा उपलब्ध कराने वाला राज्य नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार और निवेश का मजबूत केंद्र बनाना समय की मांग है.

पलायन रोकने के लिए राज्य में रोजगार जरूरी

ई आईपी गुप्ता ने कहा कि रोजगार के लिए बिहार के युवाओं का दूसरे राज्यों की ओर पलायन बड़ी चुनौती है. इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए राज्य में ही उद्योग, रोजगार और उद्यमिता के अवसर विकसित करने होंगे. उन्होंने कहा कि निजी निवेश, उद्योग और व्यापार बिहार के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. निवेशकों से बिहार की संभावनाओं को समझने और यहां उद्योग स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

समावेशी विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

समिट में मौजूद आईआईपी नेताओं ने कहा कि पार्टी बिहार में समावेशी विकास, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी. बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहित करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है.

आईआईपी के कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में आईआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सुपौल जिला लोकसभा प्रभारी राजकुमार दास, बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह सहरसा जिला प्रभारी डॉ. धनोज कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार दास और दिल्ली प्रदेश महासचिव संजय कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड: 1 अक्टूबर से ब्लॉक हो जाएगा इन लोगों का राशन कार्ड, पहले मिलेगा सुधार का मौका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन