Bihar Topper: टेंट हाउस चलाने वाले के पुत्र ने 12th के परीक्षा में लहराया परचम, 93.6 प्रतिशत अंक लाकर टॉप-5 में बनाई जगह

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Mar 2025 5:25 PM

विज्ञापन

रिशु कुमार

Bihar Topper: सफलता किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती है. इसी पंक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है जिले के सिमरीबख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी राजकुमार मोदी के पुत्र रिशु कुमार ने.

विज्ञापन

Bihar Topper: बिहार में इंटर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है. इसमें सहारा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी टेंट हाउस संचालक राजकुमार मोदी के पुत्र रिशु कुमार ने बिहार में आर्ट्स विषय में 93.6 प्रतिशत अंक लाकर टाप- 5 में अपना स्थान सुनिश्चित कर अपने अनुमंडल सहित माता-पिता का नाम रोशन किया है.

रिशु कुमार

कहां से की पढ़ाई

रिशु ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नगर परिषद के एक निजी स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से वर्ष 2023 में 89% अंक प्राप्त किया था. जिसके बाद उसने नगर परिषद के ही डीसी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट में अपना नामांकन दाखिल किया था. नामांकन दाखिल करने के बाद वह कोचिंग के लिए पटना चला गया. जहां उसने एक निजी कोचिंग सेंटर में एक वर्ष अपनी पढ़ाई की. वहां उसे सही ढंग से खाना-पीना नहीं मिल पाने की वजह से वह अपने घर सिमरीबख्तियारपुर चला आया. जहां उसने घर में ही सेल्फ स्टडी करते हुए पटना के ही एक निजी कोचिंग सेंटर की आनलाइन क्लास ली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रिशु कुमार को मिठाई खिलाती दादी

निभाया वादा

रिशु ने बताया कि उसने अपने माता-पिता से वादा किया था कि इंटर की परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करेंगे और लगातार दिन रात अपनी पढ़ाई में लग गया. उसने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता रिंकी देवी, पिता राजकुमार मोदी और बहन अनु कुमारी और स्वाति कुमारी को दिया. रिशु ने कहा कि पढ़ाई के दौरान सभी का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा और इसका परिणाम आज सबके सामने है.

सफलता प्राप्त करने पर रिशु के दादा उपेंद्र मोदी और दादी इंदिरा देवी ने अपने पोते को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. रिशु के पिता राजकुमार मोदी घर पर ही टेंट हाउस चलाते हैं. रिशु के इंटर की परीक्षा में टाप-5 में स्थान पर प्राप्त करने की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों हुई कि बधाई देने के लिए उसके घर पर तांता लग गया.

इसे भी देखें: Video: डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर प्रिया जायसवाल, बेहद साधारण परिवार से आती हैं

Video: ‘मेहनत का फल लगभग मिल गया है’, सेकेंड स्टेट टॉपर बनने के बाद काफी खुश दिखे शाकीब शाह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन