विदेशी व देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विदेशी व देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पतरघट. समकालीन अभियान के तहत पतरघट पुलिस ने रविवार की रात विशनपुर पंचायत स्थित वार्ड 5 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8.28 लीटर विदेशी व 22 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत पुअनि राजकिशोर प्रसाद ने पुलिस बल के सहयोग से विशनपुर पंचायत स्थित वार्ड 5 के निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह के घर पर छापेमारी कर 180 एमएल ऑफिसर च्वाइस की फ्रुटी 46 पीस कुल 8.28 लीटर विदेशी शराब व देसी चुलाई शराब 22 लीटर बरामद कर मौके से पुलिस ने हेमंत कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिए जाने की बात बतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










