ऑटो सवार तस्कर 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ऑटो सवार शराब तस्कर को करीब 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.
सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ऑटो सवार शराब तस्कर को करीब 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोहा गांव के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान ऑटो बीआर 19 पी 4175 से करीब 12 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए ऑटो सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान शाहपुर गांव निवासी दीपक गुप्ता के पुत्र ओम कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










