पंचायतों में लगेगा ‘शिविर संवाद समाधान’, 48 घंटे के भीतर होगा शिकायतों का निपटारा

Updated:
विज्ञापन
पंचायतों में लगेगा ‘शिविर संवाद समाधान’, 48 घंटे के भीतर होगा शिकायतों का निपटारा

बीडीओ गुलशन कुमार झा

बनमा ईटहरी प्रखंड की पंचायतों में अब ‘शिविर संवाद समाधान’ के जरिए राशन कार्ड, पेंशन और जमीन संबंधी समस्याओं का त्वरित निपटारा होगा. बीडीओ ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का 48 घंटे के भीतर समाधान करने का सख्त निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सहरासा से आशीष कुमार सिंह की रिपाेर्ट: आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ‘शिविर संवाद समाधान’ सह सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. बिहार के मुख्य सचिव के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान की तैयारी को लेकर गुरुवार को बीडीओ गुलशन कुमार झा ने समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगेंगे शिविर

बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायतवार शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की शिकायतों को प्राप्त कर उनका त्वरित निष्पादन करना है. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे, जहां बैठने, पेयजल और छाया की समुचित व्यवस्था का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है.

शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम

प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, शिविरों का आयोजन निम्नलिखित स्थानों और तिथियों पर होगा:

  • 19 मई: ईटहरी पैक्स परिसर.
  • 2 जून: घौरदौड़ पंचायत.
  • 9 जून: सामुदायिक भवन, सरबेला.
  • 16 जून: मनरेगा भवन, महारस.
  • 23 जून: पंचायत भवन, प्रियनगर.
  • 30 जून: रसलपुर वार्ड संख्या 6 स्थित चबूतरा परिसर.
  • 7 जुलाई: सुगमा पैक्स परिसर (सहुरिया पंचायत).

विभिन्न योजनाओं का ‘ऑन द स्पॉट’ होगा निपटारा

इन शिविरों में मुख्य रूप से जमीन-म्यूटेशन, राशन कार्ड में सुधार या नए आवेदन, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल, बिजली और पानी से जुड़े लंबित मामलों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान किया जाएगा. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी.

48 घंटे की समय सीमा और रिपोर्टिंग

बीडीओ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का 48 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित करना होगा. शिविर समाप्ति के बाद संबंधित पदाधिकारियों को कार्य निष्पादन का प्रतिवेदन (रिपोर्ट) देना होगा. कार्य में लापरवाही बरतने वाले या संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले कर्मियों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी. बीडीओ ने जानकारी दी कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एक माह पूर्व से ही आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू है और ईटहरी एवं घौरदौड़ पंचायत से प्राप्त कई आवेदनों का निष्पादन पहले ही किया जा चुका है.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन