आज से नए नंबर 63398/97 से नियमित चलेगी सहरसा जमालपुर मेमो, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

Updated at : 06 Apr 2026 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
आज से नए नंबर 63398/97 से नियमित चलेगी सहरसा जमालपुर मेमो, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

आज से नए नंबर से नियमित चलेगी सहरसा जमालपुर मेमो, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन

सहरसा. सहरसा, जमालपुर, मुंगेर मेमो पैसेंजर मंगलवार से नए नंबर से नियमित चलेगी. सहरसा, जमालपुर मेमो पैसेंजर ट्रेन का स्पेशल दर्जा समाप्त कर अब मंगलवार से नियमित कर दिया गया है. मंगलवार को सुबह 5:15 पर सांसद दिनेश चंद्र यादव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अलावा विधान पार्षद भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सहरसा, जमालपुर 05509/10 मेमो पैसेंजर का परिचालन होता था. यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी. लेकिन अब स्पेशल का दर्जा समाप्त कर यह मेमो पैसेंजर नियमित नए नंबर 63398/97 से चलेगी. हालांकि इसके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. सहरसा जमालपुर मेमो 63398/97 सहरसा से सुबह 5ः15 में प्रस्थान कर जमालपुर सुबह 8:05 में पहुंचेगी. जबकि जमालपुर से प्रस्थान रात्रि 9:45 में करेगी एवं सहरसा रात्रि एक बजे इसका आगमन होगा. सावन स्पेशल के रूप में मिली थी ट्रेन दरअसल सहरसा, जमालपुर मेमो पैसेंजर ट्रेन सहरसा जंक्शन को सावन स्पेशल के रूप में मिली थी. परिचालन अवधि समाप्त होने के बाद बीच में ट्रेन का परिचालन कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था. लेकिन स्थानीय सांसद के प्रयास व यात्रियों की मांग पर स्पेशल ट्रेन को फिर से चालू किया गया था. इसके बाद सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रेल मंत्री एवं रेल महाप्रबंधक से सहरसा, जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन