ePaper

हॉकी के राज्यस्तरीय अंपायर के लिए राजू कुमार हुए उत्तीर्ण

Updated at : 05 May 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी के राज्यस्तरीय अंपायर के लिए राजू कुमार हुए उत्तीर्ण

हॉकी के राज्यस्तरीय अंपायर के लिए राजू कुमार हुए उत्तीर्ण

विज्ञापन

राउरकेला में ले रहे प्रशिक्षण, लोगों ने दी बधाई सहरसा . हॉकी खेल के राज्यस्तरीय अंपायर में उत्तीर्ण होने के बाद जोनल अंपायर हॉकी इंडिया में नगर पंचायत बनगांव कमलपुर वार्ड 15 के अनिल शर्मा के पुत्र राजू कुमार का चयन होने से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है. वे मंगलवार से सात मई तक हॉकी स्टेडियम राउरकेला में प्रशिक्षण ले रहे हैं. जानकारी देते मनोहर हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार झा ने कहा कि राजू काफी प्रतिभावान खिलाड़ी रहा है. राजू ने जो सफलता पायी है, उससे अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह जागृत हुआ है. जिले के हॉकी खिलाड़ी अब आगे बढ़ने लगे हैं. जो उत्साह जनक है. राजू कुमार की इस बड़ी सफलता पर जिला सचिव एथलेटिक्स रोशन कुमार सिंह, बैडमिंटन राजा कुमार, क्रिकेट 11 के प्रमोद कुमार झा, कबड्डी के आशीष सिंह, फुटबॉल रेफरी नीतीश मिश्रा, फुटबॉल सचिव अशफाक आलम, क्रीड़ा भारती से अंशु मिश्रा, रुपेश कुमार, अरविंद कुमार विक्की, बनगांव वार्ड 15 प्रतिनिधि व हॉकी के राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी ओबैदुर, नीरज, साइंटिस्ट उरांव, अंकित, प्रियांशु, ब्यूटी सहित सभी खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया. वहीं हॉकी खेल को बढ़ावा देने वाले विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, संरक्षक डॉ रेणु सिंह, लाजवंती झा, टीएन सिंह, गोपाल चौधरी, डॉ शशि शेखर सम्राट, अमर ज्योति, ब्रजेश कुमार, कुमार साहेब ने बधाई दी एवं जिले में हॉकी खेल के बढ़ते कदम को हर संभव सहयोग देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन