तेज घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में राधे रहे प्रथम

Updated:
विज्ञापन
तेज घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में राधे रहे प्रथम

तेज घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में राधे रहे प्रथम

विज्ञापन

रामनवमी के अवसर पर घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सहरसा. पंचवटी चौक श्रीरामनवमी पूजा समिति पंचवटी द्वारा पटेल मैदान में शनिवार को घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में जिला सहित अन्य जिले के भी सैकड़ों घुड़सवारों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव की देखरेख में की गयी, जो क्षेत्र में उत्साह का माहौल लेकर आया. इस प्रतियोगिता में स्थानीय निवासियों एवं घोड़ा प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि समिति द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देता है एवं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते है. प्रतियोगिता में धीमी गति चाल प्रतियोगिता में सिनवार के धीरेंद्र यादव प्रथम, शहरी क्षेत्र के राधे यादव द्वितीय एवं शहरी क्षेत्र के बच्चू यादव तृतीय स्थान पर रहे. जबकि मचहट्टा जिरवा मधेली के अजय कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया. तेज गति फर्दवाल प्रतियोगिता में सहुरिया के राधे यादव प्रथम, सिमराहा के अमोद यादव द्वितीय रहे, जबकि अर्राहा के पपलेश यादव को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर सचिव राम विनय सिंह, सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम कुमार, उपाध्याक्ष राम प्रकाश सिंह, संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मुरारी प्रसाद यादव, राधे यादव, सुभाष यादव, संजय वशिष्ठ, सुरेश चंद्र, नंदलाल पासवान, श्यामाचरण झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन