पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप

पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सूबेदारी टोला वार्ड नंबर 39/44 निवासी स्व लक्ष्मी दास के पुत्र भगवान दास ने अपने दादा के नाम से चली आ रही पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के लिए विरोधी द्वारा चहारदीवारी निर्माण किए जाने व विरोध करने पर मारपीट व लूटपाट करने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उनके दादा के नाम से चली आ रही जमीन पर रंगदारी की मांग की जा रही है. विरोधी द्वारा उनके पुश्तैनी जमीन पर कब्जा के लिए जबरन चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे. जिसकी सूचना पर वे पहुंचे और विरोध किया तो विरोध करने पर कुछ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन