नल से नहीं निकल रहा है पीने लायक शुद्ध जल

Updated:
विज्ञापन
नल से नहीं निकल रहा है पीने लायक शुद्ध जल

इस भीषण गर्मी में भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश से लगाया गया नल जल पूरी तरह बेकार साबित हो रहा है. प्रखंड का ऐसा कोई भी पंचायत नहीं है, जहां नल से लोगों को पीने लायक शुद्ध पेयजल मिल रहा हो.

विज्ञापन

डीडीसी व बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिया निर्देश सौरबाजार. इस भीषण गर्मी में भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश से लगाया गया नल जल पूरी तरह बेकार साबित हो रहा है. प्रखंड का ऐसा कोई भी पंचायत नहीं है, जहां नल से लोगों को पीने लायक शुद्ध पेयजल मिल रहा हो. लोग शिकायत करते करते थक चुके हैं, लेकिन न तो कोई सुधार हो रहा है और न ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों या अधिकारियों पर कोई कार्रवाई हो पा रही है. ऐसे में लोगों का विश्वास सरकार के सिस्टम से समाप्त होता नजर आ रहा है. बुधवार को डीडीसी संजय निराला और बीडीओ बिरेंद्र कुमार ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में घुमकर नल जल का जायजा लिया जहां उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को दिया है. अब देखना होगा कि इन वरीय पदाधिकारी के निर्देश का कितना असर विभाग पर पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन