दो घरों में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन
दो घरों में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान

दो घरों में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान

विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया जा सका काबू सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी गांव के वार्ड संख्या एक में शनिवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने जमकर तबाही मचायी. आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस अगलगी की घटना में दो परिवार का घर जलकर राख हो गया. आग लगने के बाद गृहस्वामी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जैसे तैसे आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक कलिया देवी एवं संगीत देवी के घर में रखा करीब पचास हजार रुपए नगद, एक मोटरसाइकिल, एक साइकिल सहित अन्य सामान जल गया. गृहस्वामी ने बताया कि इस अगलगी की घटना में पांच लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है. पीड़ित गृहस्वामी ने उक्त घटना की सूचना पदाधिकारी को देते हुए आवेदन भी दिया है और उचित मुआवजे देने की मांग की है. इस संबंध में आरओ खुशबू कुमारी ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है. कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है. जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन