प्राथमिक शिक्षक नीव के समानः रजनीश

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक नीव के समानः रजनीश

प्राथमिक शिक्षक नीव के समानः रजनीश

विज्ञापन

ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में इंडक्शन मीट के साथ डीएलएड सत्र का हुआ शुभारंभ सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के डीएलएड सत्र 2025-27 में नामांकित छात्राध्यापकों का सोमवार को इंडक्शन मीट के साथ वर्गारंभ का शुभारंभ किया गया. सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समूह के चेयरमैन व कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी रजनीश रंजन ने दीप प्रज्वलित कर इंडक्शन मीट कार्यक्रम का उद्घाटन करते इसका शुभारंभ किया. सत्र का शुभारंभ करते चेयरमैन ने एकेडमिक कैलेंडर जारी करते मौजूद छात्राध्यापक, छात्राध्यापिकाओं को प्रथम वर्ष के सिलेबस से रूबरू कराते विस्तारपूर्वक कोर्स की जानकारी उपलब्ध कराया. छात्राध्यापकों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि डीएलएड कोर्स के तहत संचालित प्राइमरी स्कूल के बनने वाले शिक्षकों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है. वे नीव निर्माणकर्ता की भांति होते हैं. इस लिए नव नामांकित छात्राध्यापकों को नियमित वर्ग कक्ष में अपनी उपस्थिति को दर्ज कर शिक्षण प्रशिक्षण को पुरा कर एक आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर विशेष ध्यान केंद्रित कराया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने मौजूद छात्राध्यापकों को संबोधित करते शिक्षण-प्रशिक्षण में ईमानदारी पूर्वक भाग लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा ने इंडक्शन मीट को संबोधित करते कम समय में अपने कोर्स को पुरा कर अच्छा करने पर जोर दिया. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को प्राध्यापक प्रमुख डॉ प्रियंका पांडेय, सहित अन्य ने संबोधित किया. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक पंडित मोहन ठाकुर के नेतृत्व में अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत व अन्य कार्यक्रम की खूबसूरत प्रस्तुति की गयी.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन