कविता रानी झा स्मृति सम्मान से सम्मानित हुई कवयित्री दीपिका चंद्रा

Updated:
विज्ञापन
कविता रानी झा स्मृति सम्मान से सम्मानित हुई कवयित्री दीपिका चंद्रा

कविता रानी झा स्मृति सम्मान से सम्मानित हुई कवयित्री दीपिका चंद्रा

विज्ञापन

सुपौल जिले के बेलापट्टी की रहने वाली एथलीट व युवा कवयित्री है दीपिका चंद्रा सहरसा. जिले के नवहट्टा प्रखंड के भकुआ गांव में सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ नारायण झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचन्द्र, संस्कृति मिथिला के कार्यकारी अध्यक्ष तरुण झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इंजीनियर बचनेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता एवं किसलय कृष्ण के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया के सहायक जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने स्वागत भाषण करते कार्यक्रम की सार्थकता को रेखांकित किया. भकुआ निवासी बिहार की पहली महिला इंजीनियर कविता रानी झा की स्मृति में सुपौल जिले के बेलापट्टी की रहने वाली एथलीट एवं युवा कवयित्री दीपिका चंद्रा को कविता रानी झा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. सम्मान के तहत अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं इकावन सौ नगद प्रदान किया गया. इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने कहा कि शिक्षा एवं सरस्वती पूजा का अन्योन्याश्रय संबंध है. बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देने की आवश्यकता है. डॉ नारायण झा, दीपिका चंद्रा सहित अन्य के संबोधन के बाद बचनेश्वर ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन से उद्घाटन सत्र का समापन हुआ. अगले सत्र में दिल्ली से आये मैथिली के प्रसिद्ध गायक विकास झा ने अपनी टीम के साथ मैथिली गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. शांभवी झा, पायल ठाकुर, बबीता यादव की प्रस्तुति भी सराहनीय रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में जयनारायण ठाकुर, रतन ठाकुर, कैलाशनाथ ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, पिंटू ठाकुर, हर्षित, मृत्युंजय, मुकेश, रोशन ठाकुर, केशव, चंद्रशेखर पप्पू, सत्यनारायण ठाकुर सहित अन्य ने सक्रिय भागीदारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन