सहरसा में 15 जुलाई को 6 घंटे का मेगा ब्लॉक, हमेशा के लिए बंद होगा बंगाली बाजार रेलवे फाटक, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

Updated:
विज्ञापन
15 जुलाई को होगा छह घंटे का मेगा ब्लॉक

फोटो - बंगाली बाजार रेलवे फाटक जहां होगा एनआई कार्य | Prabhat Khabar Network

Saharsa Railway News: सहरसा जंक्शन पर 15 जुलाई को यार्ड रीमॉडलिंग के तहत 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बंगाली बाजार रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद हो जाएगा, जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Saharsa Railway News: सहरसा जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग परियोजना के तहत 15 जुलाई को बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अंग्रेजों के समय से संचालित बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या-31 अब इतिहास बनने की ओर है. फाटक को स्थायी रूप से बंद करने से पहले रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम के नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के लिए सुबह 8 बजे से करीब 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लेगा. इस दौरान सहरसा-मानसी, सहरसा-सुपौल और सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कई ट्रेनें रद्द, कुछ री-शेड्यूल, रेगुलेट, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाई जाएंगी.

क्यों लिया जा रहा है 6 घंटे का मेगा ब्लॉक?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सहरसा जंक्शन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के पहले चरण में नए सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा.

वैशाली एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद सुबह 8 बजे से मेगा ब्लॉक शुरू होगा. इस दौरान रेलवे ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम पर तकनीकी कार्य किए जाएंगे.

हमेशा के लिए बंद होगा बंगाली बाजार रेलवे फाटक

यार्ड रीमॉडलिंग परियोजना के तहत बंगाली बाजार से थाना चौक तक 588 मीटर लंबी और 11 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. निर्माण एजेंसी सड़क रेलवे को सौंप चुकी है.

इस सड़क के चालू होते ही बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या-31 को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा. यह फाटक वर्षों से शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल रहा है.

इन रेलखंडों पर पड़ेगा असर

मेगा ब्लॉक के कारण सहरसा-मानसी, सहरसा-सुपौल और सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

15 जुलाई को निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी.

  • 05521 त्रिवेणीगंज-सहरसा पैसेंजर
  • 05523 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर
  • 05566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर
  • 75287 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर
  • 05570 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर

इन ट्रेनों का समय बदला गया

  • 63359 सहरसा-मधेपुरा पैसेंजर लगभग 60 मिनट विलंब से चलेगी.
  • 14617 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस करीब 5 घंटे विलंब से रवाना होगी.

रेगुलेट कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

  • 11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस को बरौनी-मानसी के बीच 120 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा.
  • 13169 सियालदह-सहरसा एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट-बैजनाथपुर के बीच 90 मिनट तक रोकी जाएगी.
  • 63350 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर भगवानपुर देसुआ-मानसी के बीच 90 मिनट तक रेगुलेट रहेगी.
  • 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस मानसी-सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45 मिनट तक प्रभावित रहेगी.

डायवर्ट रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस सकरी, सरायगढ़, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया और पूर्णिया होकर चलेगी. यह ट्रेन सहरसा नहीं आएगी.

04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा और समस्तीपुर होकर चलेगी. यह भी सहरसा नहीं आएगी.

05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट गरीब रथ स्पेशल झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, नरपतगंज, फारबिसगंज और अररिया होकर चलेगी. यह ट्रेन भी सहरसा नहीं आएगी.

शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें

63379 लहेरियासराय-सहरसा पैसेंजर केवल पंचगछिया तक ही आएगी.

63382 सहरसा-लहेरियासराय पैसेंजर सहरसा के बजाय पंचगछिया से खुलेगी.

75261 पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर दौराम मधेपुरा तक ही चलेगी.

Saharsa Railway News: शहर को क्या होगा फायदा?

रेलवे का कहना है कि नई एप्रोच रोड चालू होने के बाद मानसी और मधेपुरा की ओर से आने वाली ट्रेनों के दौरान बंगाली बाजार रेलवे फाटक बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

इससे सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी. बंगाली बाजार, थाना चौक और गंगजला चौक के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा. साथ ही इंजन की रिवर्स मूवमेंट के दौरान भी रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगा.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि 15 जुलाई को यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन