बुधवार से शुरू होगा राजकीय डिग्री कॉलेज पतरघट, मुख्यमंत्री करेंगे राज्यस्तरीय शुभारंभ

Author Rajesh kr singh|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

फोटो- राजकीय डिग्री कालेज पतरघट में आयोजित बैठक में विचार विमर्श करतें शिक्षक

सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड में राजकीय डिग्री कॉलेज का सत्रारंभ बुधवार से हो रहा है. मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय शुभारंभ किया जाएगा. कॉलेज परिसर में शिक्षकों की बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

विज्ञापन

College Inauguration: सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत सत्रारंभ बुधवार को होगा. राज्य सरकार द्वारा डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में स्थापित किए गए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के शुभारंभ कार्यक्रम के तहत पतरघट कॉलेज में भी समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को कॉलेज परिसर में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भागलपुर से करेंगे शुभारंभ

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि राज्यभर में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से करेंगे. इस अवसर का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे सभी कॉलेज कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

सुबह 10 बजे से शुरू होगा समारोह

College Inauguration: प्रधानाचार्य ने बताया कि पतरघट कॉलेज में आयोजित सत्रारंभ समारोह बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

शिक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शिक्षकों के बीच बांटी गई, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

बैठक में ये शिक्षक रहे उपस्थित

बैठक में अर्थपाल डॉ. चंद्रशेखर आजाद, डॉ. अनंत कुमार शर्मा, डॉ. आर्य सिंधु, डॉ. नीलकांत, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. संजय कुमार परमार, डॉ. लक्ष्मण कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन