सहरसा में 128 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने CNG टेम्पो भी किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन, पस्तपार पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network

Saharsa News: सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 128 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. पस्तपार थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल हो रहे सीएनजी टेम्पो को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Saharsa News: सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड में पस्तपार थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त कार्रवाई में 128 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है. एनएच-106 पर वाहन जांच के दौरान दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल किया जा रहा सीएनजी टेम्पो भी जब्त कर लिया गया. पुलिस अब इस खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई

पस्तपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भर्राही की ओर से एक सीएनजी टेम्पो में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब ले जाई जा रही है.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान के नेतृत्व में पस्तपार थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान शुरू किया.

एनएच-106 पर वाहन जांच में मिली सफलता

संयुक्त टीम ने एनएच-106 मधेपुरा-उदाकिशुनगंज मुख्य सड़क पर सबैला स्कूल के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया.

इसी दौरान भर्राही की ओर से आ रहे एक संदिग्ध सीएनजी टेम्पो को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और टेम्पो को जब्त कर थाना ले गई.

128 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, जब्त शराब में अलग-अलग ब्रांड की बोतलें शामिल हैं.

बरामदगी में इम्पीरियल ब्लू की 750 एमएल की 7 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड की 750 एमएल की 69 बोतल, रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 41 बोतल तथा ऑफिसर्स चॉइस फ्रूटी की 180 एमएल की 228 बोतलें (पैक) शामिल हैं.

कुल मिलाकर 128 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है.

गिरफ्तार आरोपित कौन हैं?

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधेपुरा जिले के महेशपुर बस्ती निवासी नवनीत कुमार और सीएनजी चालक सुरेंद्र यादव के रूप में की है.

दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था.

पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है.

Saharsa News: पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पस्तपार थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है और शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी, पस्तपार थाना के पुलिसकर्मी और डीआईयू टीम के जवान भी शामिल रहे.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन