आम लोगों को नशे के खिलाफ दिलायी जायेगी शपथ

Updated at : 18 Mar 2026 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
आम लोगों को नशे के खिलाफ दिलायी जायेगी शपथ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना

सहरसा. जिले को नशा मुक्त बनाने को लेकर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नशा मुक्त भारत अभियान के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से जिले में विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. इस कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपर समाहर्ता निशांत ने एक विशेष गाना लॉन्च किया. साथ ही जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए समाहरणालय परिसर से उन्होंने जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना है. नशा मुक्त जिला बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. यह रथ जिले के विभिन्न कोनों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलायेगी एवं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा. इस मौके पर निदेशक डीआरडीए वैभव कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजीव रंजन, महाप्रबंधक उद्योग मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन