आग से सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
आग से सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

आग से सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन

सहरसा . अनुमंडल अग्निशामालय के तहत रविवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आग से जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया. जानकारी देते अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि सोनबरसा कचहरी क्षेत्र के परिनिया वार्ड एक, किशनपुर वार्ड 11, खड़गपुर वार्ड तीन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्निशमन कर्मियों द्वारा कल 19 मॉकड्रिल व जन जागरूकता अभियान चलाया गया. कर्मियों ने ग्रामीणों के बीच जाकर आग से सुरक्षा व बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर से लगने वाली आग, बिजली शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग गांव में लगने वाली आग, झोंपड़ी की आग व उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी नंबर एवं लीफलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया. मौके पर प्रधान अग्निक विकास कुमार, चालक रतन गुप्ता, रेखा कुमारी, गायत्री पूजा सहित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन