बढ्रती गर्मी से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
बढ्रती गर्मी से लोग परेशान

राहगीर की नजर जहां पेड़ की छांव पर पड़ी, कदम रूक जा रहे हैं.

विज्ञापन

मॉनसून की पहली बारिश का कर रहे हैं लोग इंतजार सहरसा जेठ महीने की शुरुआत यूं तो अच्छी रही थी. लेकिन धीरे-धीरे जेठ महीने ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी है. पिछले दो दिन मौसम के सामान्य रहने के बाद मंगलवार से ही तेज गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया. जो बुधवार को एक बार फिर से उफान पर पहुंच गया है. चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोग दिन भर छांव की तलाश में रहने लगे हैं. राहगीर की नजर जहां पेड़ की छांव पर पड़ी, कदम रूक जा रहे हैं. हालांकि उमस भरी गर्मी से वहां भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. धीरे-धीरे बेतहाशा गर्मी बढ़ती जा रही है. हालांकि मौसम विभाग ने निर्धारित समय से पूर्व मॉनसून प्रवेश की संभावना व्यक्त की है. लेकिन बढती गर्मी को देख ऐसा नहीं लगता कि मॉनसून समय से पूर्व आने वाला है. हालांकि जिले में मॉनसून का प्रवेश लगभग प्रतिवर्ष 14 से 16 जून के बीच होता रहा है. लेकिन मौसम विभाग इस बार सब कुछ सामान्य रहने पर इसके पहले आने की संभावना जता रहा है. पिछले दिनों जहां तापमान में कमी आयी थी. वहीं अब तापमान में काफी वृद्धि हो रही है. उमस में बढोत्तरी से पंखा एवं कूलर तक में चैन नहीं मिल पा रहा है. बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस पर रहा. लेकिन गर्म हवा से सडकों पर चलना कठिन रहा. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी है. अगवानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मॉनसून पूर्णियां के रास्ते ही आता है. मॉनसून की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो 10 जून के बाद मॉनसून जिले में प्रवेश कर जायेगा. उन्होंने कहा कि तापमान में अगले तीन दिन बढोत्तरी की संभावना है. उन्होंने किसान से धान की बीज खेतों में डालने के लिए खेतों की तैयारी करने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन