मवेशी कारोबारी से मारपीट कर छीना एक लाख पांच हजार

मवेशी कारोबारी से मारपीट कर छीना एक लाख पांच हजार
सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र इन दिनों लूट की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है. ताजा मामला रविवार सुबह की है. जानकारी के मुताबिक बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सहरसा सड़क मार्ग पर दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक मवेशी व्यापारी को निशाना बनाया. पीड़ित मवेशी व्यापारी ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. आवेदन पीड़ित मवेशी व्यापारी बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव के वार्ड संख्या तेरह निवासी सुरेंद्र साह ने कहा है कि वह रविवार को घर से पिकअप से मवेशी की बिक्री करने थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित मवेशी हाट आये हुए थे. जहां वह अपने मवेशी की बिक्री कर पिकअप से ही वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वह हुसैन चक के समीप पहुंचे कि बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने उसके पिकअप के आगे अपनी बाइक लगा दी. जैसे ही पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी को रोकी, बदमाशों ने उसकी गाड़ी की चाभी छीन ली और हथियार का भय दिखाकर मवेशी कारोबारी से मारपीट करते हुए करीब एक लाख पांच हजार रुपए लूट लिया. जिसके बाद आसपास की लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख सभी बदमाश मौके का फायदा उठाकर घटना स्थल से भागने में सफल रहा. इधर घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




