फाइनल में पहुंची एनआइसीसी सिटानाबाद व फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब

Updated at : 05 Feb 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनल में पहुंची एनआइसीसी सिटानाबाद व फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब

संजीव झा सामाजिक व आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित व जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का बुधवार को दो सेमीफाइनल मैच खेला गया.

विज्ञापन

रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का खेला गया दो सेमीफाइनल मैच. प्रतिनिधि, सहरसा. संजीव झा सामाजिक व आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित व जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का बुधवार को दो सेमीफाइनल मैच खेला गया. पहला मैच एनआईसीसी सिटानाबाद व फ्रेंडस क्रिकेट एकेडेमी के बीच खेला गया. जिसमें एनआईसीसी सिटानाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए फ्रेंडस क्रिकेट एकेडेमी को आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी ने अपने सभी विकेट खोकर आयुष के 28 रन, अंकित के 13 रन की सहायता से 96 रन बनाये. जिसके जवाब में एनआईसीसी सिटानाबाद ने 11.1 ओवर में तीन विकेट खोकर नितीश के 51 रन, जफर के 21 रन, साकीब के 16 रन की सहायता से एक सौ रन बनाकर मैच जीत लिया. एनआईसीसी सिटानाबाद ने फ्रेंडस क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. एनआईसीसी सिटानाबाद के खिलाड़ी जफर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल अंपायर मनोहर कुमार व उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से दिया. दूसरा सेमीफाइनल मैच फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब व एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते चार विकेट के नुकसान पर सूरज के 76 रन, प्रिंस के 63 रन, अनिकेत के 49 रन की सहायता से 217 रन बनाये. जिसके जवाब में एलेवन स्टार नौ विकेट खोकर अमन के 60 रन, प्रिंस के 30 रन, सोनु के 16 रन की सहायता से 148 रन ही बना सकी. फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब ने एलेवन स्टार को 69 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर कुमार व उमंग कुमार ने फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी अनिकेत को दिया. मैच में जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल, अविनाश कुमार, नितोष सिंह सहित अन्य मौजूद थे. मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण, शीतांशु, हर्ष का सराहनीय योगदान रहा. फोटो – सहरसा 18 – विजेता फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट टीम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन