हथियार सटा छीनी मोबाइल एवं नगदी

Updated at : 12 Feb 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार सटा छीनी मोबाइल एवं नगदी

मंगलवार की देर शाम विशनपुर से अपनी बाइक से घर कपसिया लौट रहा था.

विज्ञापन

पतरघट . बेखौफ बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर मंगलवार की देर शाम मधेपुरा-अतलखा मुख्य सड़क मार्ग स्थित कमलजड़ी के समीप बाइक लूट के असफल प्रयास में मोबाइल एवं नगदी लूट की घटना को अंजाम देते पतरघट पुलिस को चुनौती दी है. इन दिनों छिनतई की घटना में हो रही वृद्धि से राहगीरों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है. पीड़ित कपसिया निवासी राधाकृष्ण सिंह त्यागी ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम विशनपुर से अपनी बाइक से घर कपसिया लौट रहा था. उसी दौरान विशनपुर हटिया चौक से आगे निकलने पर पीछे से एक अपाचे बाइक पर सवार तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने कमलजड़ी के सामने बाइक में लात मारकर गिराकर हमारे बाइक की चाभी खींच ली तथा दोनों तरफ से दो बदमाशों ने कनपट्टी में पिस्टल सटाते गाली-गलौज व लप्पड़ थप्पड़ से मारपीट कर उनका स्क्रीन टच मोबाइल सहित 4300 नगदी छीन लिया. तब तक मधेपुरा की तरफ से दो बाइक की रौशनी आते देख तीनों बदमाश उनकी बाइक की चाभी फेंक कपसिया चौक की तरफ भाग खड़ा हुआ. जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पतरघट थाना में जाकर दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए पूछताछ के लिए संदिग्ध प्रवृत्ति के कई युवकों को थाना लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन