प्रताड़ना से तंग विवाहिता पहुंची थाना, पुलिस से किया शिकायत

Updated at : 09 Mar 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग विवाहिता पहुंची थाना, पुलिस से किया शिकायत

प्रताड़ना से तंग विवाहिता पहुंची थाना, पुलिस से किया शिकायत

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कसबा गांव में ससुराल में रह रही विवाहिता अपने ही देवर के प्रताड़ना से तंग होकर थाना पहुंची. जहां उन्होंने घटना की सारी जानकारी पुलिस को देते हुवे उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार कसबा गांव के मो. हसनैन के पुत्री नजरीन समा की शादी वर्ष 2018 में इस्लाम धर्म के अनुसार गांव के ही मो. इजहार के साथ हुई है. जहां शादी के बाद कुछ वर्षों तक तो ठीक-ठाक रहा. लेकिन अब विवाहिता के देवर मो. अजहर नित्य दिन शराब के नशे में धुत होकर आता है और तरह-तरह से प्रताड़ित करता हैं. जब विवाहित नजरीन समा ने प्रताड़ित किए जाने का विरोध किया तो उसके देवर मो अजहर ने गाली गलौज करते हुवे मारपीट करने लगा. घटना के वक्त महिला के पति मो इजहार घर से बाहर मजदूरी करने गए हुवे थे. इस घटना के बाद पीड़िता अपने पिता मो हसनैन के साथ रविवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुवे दोषी मो अजहर पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी मो. अजहर ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन