आरपीएफ के स्पेशल अभियान में ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ के स्पेशल अभियान में ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

आरपीएफ के स्पेशल अभियान में ई रिक्शा चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

सहरसा. बंगाली बाजार रेलवे फाटक संख्या 31 के बीच ई रिक्शा चालक के अतिक्रमण को लेकर सहरसा आरपीएफ में दो दिनों में स्पेशल अभियान चलाया है. इसके तहत बीते 2 दिनों में स्पेशल अभियान के तहत रेलवे ट्रैक के बीच ई रिक्शा लगाते हुए दो चालक को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है. यह अभियान आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व चलाया जा रहा है. बता दें कि ट्रेन से उतरते सवारी के इंतजार में चालक बंगाली बाजार रेलवे फाटक के बीच ई-रिक्शा लगाकर सवारी का इंतजार करते हैं. इससे ट्रेन परिचालन बाधित होता है. वहीं सुरक्षा का भी खतरा बना रहता है. हालांकि ई रिक्शा चालक को इस संदर्भ में पहले भी हिदायत दी गयी थी. लेकिन ई रिक्शा चालक की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही. इसके बाद आरपीएफ ने स्पेशल अभियान चलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन