तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी ठोकर, जख्मी
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से एक युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
शर्मा चौक के समीप हुआ हादसा
सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से एक युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक ने बताया कि वह सहरसा स्थित एक शॉपिंग मॉल में कार्यरत है और प्रतिदिन की भांति वह बुधवार को भी पैदल सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था. इसी दौरान शर्मा चौक हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान नप क्षेत्र के ब्लाक चौक निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गयी है. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










