भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा की हुई बैठक

भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा की हुई बैठक
सरकार से हुए समझौते को लागू करने की मांग सहरसा . बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा शाखा की बैठक शुक्रवार देर संध्या आयोजित किया गया. संतोष कुमार झा के अध्यक्षता व राजस्व कर्मचारी संघ के जिला मंत्री श्रवण कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में राजस्व कर्मचारियों के पिछले वर्ष हुए आंदोलन के बाद सरकार से हुए समझौते में गृह जिले में पदस्थापना ग्रेड पे में सुधार सहित अन्य मांगों को अब तक लागू नहीं करने पर जिला के दसों अंचल से आए राजस्व कर्मचारियों ने आक्रोश प्रकट किया. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित व शोषण करने का लगातार नीतियां ला रही है. बैठक में नीरज कुमार, जितेंद्र नारायण, जवाहर मुखिया, अभिषेक, शिवपुजन, गौतम, बिनय, राजीव रंजन, सूर्य मंत्री कुमार, संजीत, बिरबल, नवीन अनुपम, दिलीप, मुकेश विभूति सहित सभी अंचल के राजस्व कर्मचारी मौजूद थे. सबों ने एक जुट होकर निर्णय लिया कि हमारे मांग एवं सरकार से हुए समझौते को लागू नहीं किया जाता है तो सभी राजस्व कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को फिर से बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










