ePaper

कोसी की धरती स्वतंत्रता सेनानी की रही है भूमि: पूर्व विधायक

Updated at : 23 Jan 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी की धरती स्वतंत्रता सेनानी की रही है भूमि: पूर्व विधायक

कोसी की धरती स्वतंत्रता सेनानी की रही है भूमि: पूर्व विधायक

विज्ञापन

महान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा व भोज का हुआ आयोजन सहरसा. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को परंपरागत रूप से कांग्रेस प्रखंड कार्यालय शिवालक आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम व सहभोज का आयोजन किया गया. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी विकास पुत्र पंडित रमेश झा, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जटाशंकर चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह की स्मृति रूप में श्रद्धांजलि एवं चूरा दही के भोज का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान एआईसीसी सदस्य डॉ तारानंद सादा, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, अशोक कुमार झा, केसर कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रामसागर पांडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भोज में भाग लिया. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सतीश चंद्र झा ने बताया कि कोसी की धरती सदैव स्वतंत्रता संग्राम की भूमि रही है. यहां अंग्रेजों के खिलाफ सदा क्रांति का बिगुल फूंका जाता रहा है. देश को आजादी दिलाने के लिए यहां का बच्चा-बच्चा समर्पित होकर संघर्ष में भाग लिया. जिसके फलस्वरूप अंग्रेजों की गोली से भोला ठाकुर, पुलकित कामत, केदारनाथ तिवारी, धीरो राय सहित छह क्रांतिवीर शहीद हो गये. वही जटाशंकर चौधरी विधायक की राजनीति छोड़ सदैव जन सेवा का कार्य जीवन पर्यंत करते रहे. वहीं मंत्री रहे स्व रमेश झा सहरसा के असली विकास पुत्र थे. उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विकासात्मक जो कार्य किया गया, उसके बाद अब तक कोई विकास नहीं हुआ है. मौके पर सुदीप सुमन, देवकांत गिरी, जवाहर झा, मोहम्मद नईमुद्दीन, बद्री प्रसाद यादव, प्रेमलाल सदा, प्रतिभा सिंह, मृत्युंजय सिंह, मुरारी झा, मिथिलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, भारत नारायण झा, कामेश्वर शाह, अनिल सिंह, लाल मोहर मेहता,ठीठर चौधरी, सुरेश यादव, बेचन पासवान, इंदल राम, दिग्विजय सिंह, नीलू सिंह, शैलेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, मुरारी सिंह,मुरारी झा, प्रमोद राम, महेंद्र राम, दिलीप चौबे, अमरजीत सिंह, सत्यनारायण चौपाल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन