शिकायत के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का डीडीसी ने दिया निर्देश

प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे कार्य का शुक्रवार को डीडीसी संजय कुमार निराला ने निरक्षण किया.
प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे कार्य का डीडीसी ने किया निरीक्षण सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे कार्य का शुक्रवार को डीडीसी संजय कुमार निराला ने निरक्षण किया. इस दौरान छूटे हुए परिवारों का नाम शीघ्र सूची में शामिल करने व सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में विराटपुर व खजुराहा पंचायत के दलित बस्ती के विभिन्न वार्डों में महादलित परिवार के सदस्यों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को प्राप्त शिकायत के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया. इस दौरान ग्रामीणों को सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं जॉब कार्ड बनाने के नाम पर बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली से संबंधित शिकायत सीधे डीडीसी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को करने की बात कही. मौके पर ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक सहित अन्य मौजूद थे. फोटो – सहरसा 23- निरीक्षण करते डीडीसी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




