ePaper

स्पर्धा के इस दौर में अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

Updated at : 21 Apr 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्पर्धा के इस दौर में अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

स्पर्धा के इस दौर में अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति पटना क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई शुरुआत, खेल में पटना संभाग के चार क्लस्टर के 86 नवोदय विद्यालयों के बच्चे ले रहे भाग कहरा. जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में सोमवार को 33वीं संभागीय नवोदय विद्यालय समिति पटना क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खेल का शुभारंभ अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय में पधारे बिहार झारखंड एवं बंगाल के 55 से भी अधिक जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग तीन सौ भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें. स्पर्धा के इस दौर में अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. उन्होंने सभी को शुभकामना देते चयन समिति से अपेक्षा किया कि नवोदय विद्यालय समिति राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खेल में भाग लेने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का टीम तैयार कर नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग का नाम रौशन करे. इस अवसर पर स्वागत गीत के बाद प्राचार्य डॉ डीके झा ने पधारे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को मिथिला के सम्मान पागा, दोपट्टा एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. स्वागत भाषण देते उन्होंने खेल से संबंधित सभी प्रकार की विस्तृत जानकारी दी. मालूम हो कि तीन दिनों के इस खेल में पटना संभाग के चार क्लस्टर के 86 नवोदय विद्यालयों से अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 के लिए बेस्ट टीम का चयन किया जाना है. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया. विशिष्ट अतिथि डीईओ अनिल कुमार, सिविल सर्जन कात्यानी मिश्रा, कार्यपालक अभियंता बिल्डिंग डिविजन अमित कुमार, केंद्रीय विद्यालय प्राचार्यों मोनिका पाण्डे, अभिभावक सदस्य किरण कुमार मौजूद रहे. मंच संचालन प्रदीप कुमार चौधरी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या नीलम कुमारी ने किया. मौके पर विद्यालय के पीईटी शिक्षक संजय कुमार, नीरज कुमार, विनोद बिहारी, अनुग्रह प्रसाद, अजय कुमार, एनकेपी गुप्ता, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, शकुन्तला कुमारी, पूनम कुमारी, अनुत्तुला शर्मा, बालेंदु प्रसाद, एएन सिंह, एके झा, उपेंद्र राम, पीएन झा, शुंभ झा, आशीष कुमार, लखन कुमार सहित बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन