सभी के लिए लागू करें पुरानी पेंशन योजना : शरद

सभी के लिए लागू करें पुरानी पेंशन योजना : शरद
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ में जिला मंत्री ने लिया भाग कर्मचारियों के हित में उठाई मांग सहरसा . अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन जो 23 से 26 जनवरी तक महाराष्ट्र के शिरडी में चल रहा है, में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. सम्मेलन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा के जिला मंत्री सह राज्य संयुक्त मंत्री शरद कुमार प्रतिनिधि के रूप में भाग ले रहे हैं. बिहार की तरफ से शरद कुमार ने राष्ट्रीय मंच पर कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों को उठाया व संबोधित किया. अपने संबोधन में मुख्य रूप से पीएफआरडीए कानून को रद्द कर एनपीएस, यूपीएस वापस कर सभी के लिए पुराने पेंशन योजना लागू करने व केंद्र सरकार आठवां वेतन ससमय लागु करे की मांग की. ठेका, संविदा, आउट सोर्सिंग, मौसमी सभी प्रकार के कर्मचारियों का नियमितिकरण, सभी कमांड कर्मचारियों का समायोजन जलसंसाधन विभाग में अविलंब हो की मांग उठायी. जिला मंत्री के राष्ट्रीय फलक पर कर्मचारियों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए महासंघ जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, महासंघ कोषाध्यक्ष अमरनाथ चौबे, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमण कुमार, जिला मंत्री समरेंद्र सिंह, सुरज, प्रमोद झा, लक्ष्मी राम, हेमचंद्र, बमबम झा, राजस्व कर्मचारी संघ के मंत्री संतोष कुमार झा, नीरज कुमार, जिला मंत्री सर्वण कुमार, स्वास्थ्य संघ जिला संयोजक कुमार प्रियांशु सिंह, नंद कुमार खां, सिंकी कुमारी, सुरेश यादव, पंकज झा, अभिषेक कुमार मिश्रा, शिक्षा अनुसचिवीय अध्यक्ष राजेश नंदन झा, जिला मंत्री शशि शेखर सिंह, कृषि कर्मचारी संघ के प्रितम, हर्षवर्धन, सिंचाई संघ जिला मंत्री खगेस सिंह, अध्यक्ष उमेश यादव, अमित भारद्वाज, रुपेश यादव, गोपाल सिंह, श्याम सुंदर यादव सहित अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




