Video Viral: सहरसा में प्रधानाध्यापिका ने अपने पति से सहायक शिक्षक को पिटवाया, रोते हुए टीचर का वीडियो वायरल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 02 Jan 2025 7:56 PM

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Video Viral: सहरसा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सहायक शिक्षक रोते हुए आरोप लगा रहा है कि प्रधानाध्यापिका ने अपने पति से पिटवाया है.

विज्ञापन

Video Viral: सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंझौल पश्चिम के बीपीएससी शिक्षक मो वासीद का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका अनवरी खातुन द्वारा 2024 के बचे सीएल स्वीकृति नहीं देने के कारण विवाद हुआ. इसी बीच प्रधानाध्यापिका के पति विद्यालय जाकर उनके साथ मारपीट की. इस पूरी घटनाक्रम को विद्यालय के ही शिक्षकों द्वारा वीडियो बना लिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

वायरल वीडियो में मारपीट का आरोप

वायरल वीडियो में शिक्षक मो वासिद ने कहा कि हाजरी काट रही थी. इसी बात का विरोध किए तो उनके पति आकर मुझे मारे हैं. बार बार आकर धमकी देता है. वायरल वीडियो में एचएम वीडियो बनाने का विरोध करती नजर आ रही है. वहीं अन्य शिक्षक भी उनके पति द्वारा मार पीट करने का विरोध कर रहे हैं. पीड़ित शिक्षक मो वासिद उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वहीं इस संबंध में जब प्रधानाध्यापिका अनवरी खातून से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सीएल को लेकर हमसे वाद विवाद जरूर हुई. लेकिन उनके पति स्कूल आकर मारपीट नहीं किए हैं. यह आरोप निराधार है.

बिहार की खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आवेदन मिलने पर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ होगी कार्रवाई

पीड़ित मो वासिद ने बताया कि सीएल के विवाद के कारण एचएम के पति आकर मेरे साथ मारपीट किया है. जिसका सभी शिक्षक गवाह है. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. लेकिन जो शिक्षक पीड़ित हैं उनके द्वारा कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं की गयी है. आवेदन मिलने पर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. वैसे वायरल वीडियो के आधार पर स्पष्टीकरण पूछ रहे हैं.

Also Read: बेतिया में रील बनाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर तीन लड़कों की मौत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन