ePaper

बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 26 May 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

घटना बैजनाथपुर चौक के समीप रविवार देर रात की सौरबाजार . बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर चौक के पास रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा बैजनाथपुर चौक से दक्षिण चंदा मामा आवासीय होटल के पास उस समय हुई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर और एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैजनाथपुर चौक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गया. इसी दौरान पीछे से आ रही दो अन्य बाइकों पर सवार चार युवक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घायलों में एक की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत अंतर्गत बराही गांव निवासी निक्की कुमार और दूसरे युवक की पहचान चंदौर पूर्वी पंचायत निवासी सितेश कुमार के रूप में हुई है, जो अपने पुत्र के साथ बाइक से बैजनाथपुर चौक स्थित अपने मेडिकल स्टोर जा रहे थे. अन्य जख्मियों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी थी. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. बैजनाथपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा और आगे की कार्रवाई चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन