चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी रहती है केंद्र सरकार

Updated at : 05 Feb 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी रहती है केंद्र सरकार

संयुक्त ट्रेड यूनियन एटक, सीटू व ऐक्टू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को समाहरणालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय पर किया उग्र प्रदर्शन, सरकार के विरुद्ध की जम कर नारेबाजी, प्रतिनिधि, सहरसा. संयुक्त ट्रेड यूनियन एटक, सीटू व ऐक्टू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को समाहरणालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया. जिला परिषद प्रांगण से जुलूस निकलकर डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते समाहरणालय पर पहुंचा व मोदी सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घेराव प्रदर्शन का नेतृत्व एटक जिला सचिव प्रभुलाल दास, सीटू जिलामंत्री नसीमुद्दीन, ऐक्टू जिला नेता बिजेंद्र यादव ने किया. किसान नेता परमानंद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर किसान हितैषी कानून को लगातार कमजोर कर चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी रहती है. हर प्रकार से मजदूरों, किसानों का शोषण किया जा रहा है. समय पर खाद-बीज व कीटनाशक दवाइयां नहीं मिल पा रहा है. किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव रंधीर कुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर, किसान विरोधी है. चार श्रम कोड बिल मजदूरों को गुलाम बनाने वाला कानून है. मोदी सरकार तमाम सरकारी संपत्तियों को बेच रही है. रेल, भेल, सेल, बीएसएनएल सहित अन्य सरकारी उपक्रम को नीलाम कर रही है. वहीं ट्रेड यूनियन ऐक्टू नेता कुंदन यादव ने कहा कि मोदी सरकार कॉर्पोरेट घरानों को खुश करने के लिए मजदूरों को गुलाम बनाने पर तुली हुई है. मजदूरों के कल्याणकारी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी व लूट चल रहा है. डबल इंजन की सरकार मजदूरों पर डबल अत्याचार कर रही है. प्रदर्शन में किसान नेता भवेश यादव, एटक नेता मो जाकिर, निरंजन राय, मदन तांती, दिलीप कुमार, ललन राम, राजकुमार, दीपनारायण यादव, शंकर कुमार, सीटू नेता दुखी शर्मा, मकशुद, नसीम मिस्त्री, मनोज शर्मा, रामविलास पासवान, नाजिम, डोमी पासवान, कुलानंद यादव, मो शकील खान, दिलीप ठाकुर, व्यास यादव, ऐक्टू से सागर कुमार शर्मा, बमभोली सादा, अरुण सादा, सकलदेव पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. फोटो – सहरसा 09 – समाहरणालय पर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन