सड़क व नाले की जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

Updated:
विज्ञापन
सड़क व नाले की जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

सड़क व नाले की जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में रविवार को नपं प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सड़क व नाले की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. ईओ सुमन सौरभ ने बताया कि लंबे समय से वार्ड 13 के कुछ हिस्सों में लोगों द्वारा सड़क व नाले की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था. जिससे जल निकासी और आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था. बावजूद अतिक्रमण व्याप्त था. स्थानीय लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन के सहयोग से सड़क एवं नाले की जमीन पर अवैध कब्जे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. साथ ही अतिक्रमणकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सराहना की. उम्मीद जतायी कि आगे भी ऐसे अभियान चलाकर नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाया जायेगा. मौके पर अपर थानाध्यक्ष आकांक्षा कुमारी, एएसआई सदानंद सिंह, एसआई विवेक कुमार समैत पुलिस बल व नपं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन