साधु के वेश में आये ठगों ने अधिवक्ता दंपती को बनाया शिकार

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 03 Jun 2026 5:46 PM

विज्ञापन

बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव में मंगलवार की शाम साधु के वेश में आये दो अज्ञात ठगों ने एक अधिवक्ता दंपति को ठगी का शिकार बना लिया.

विज्ञापन

साढ़े तीन भरी सोने के जेवरात लेकर फरार

तरक्की और पूजा-पाठ का झांसा देकर घर में घुसे ठग

सहरसा. बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव में मंगलवार की शाम साधु के वेश में आये दो अज्ञात ठगों ने एक अधिवक्ता दंपति को ठगी का शिकार बना लिया. ठग घर में तरक्की होने और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर करीब साढ़े तीन भरी सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये. पीड़ित अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपनी पत्नी एवं स्थानीय शिक्षिका सोना देवी के साथ घर पर थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति साधु होने की बात कहकर उनके घर पहुंचे. दोनों ने घर एवं परिवार के भूतकाल से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया, जिससे दंपति को उनकी बातों पर विश्वास हो गया. अधिवक्ता ने बताया कि ठगों ने पूजा-पाठ एवं घर की उन्नति का हवाला देते हुए साढ़े तीन भरी सोने के जेवरात तकिए के नीचे रखने को कहा और उन्हें पूजा घर में पूजा करने के लिए भेज दिया. इसी दौरान दोनों ठग तकिए के नीचे रखे जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित ने बनगांव थाना में आवेदन देकर अज्ञात ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से क्षेत्र के अन्य लोग भी ऐसे ठगों के शिकार होने से बच सकेंगे. बनगांव थानाध्यक्ष अशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आलोक में मामले की जांच की जा रही है. ठगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन