ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव के समीप मंगलवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
सलखुआ के चौराही गांव के समीप हुआ हादसा, चालक ट्रैक्टर लेकर फरार
सलखुआ. सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव के समीप मंगलवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों युवक सहरसा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. घायलों की पहचान बहुअरवा निवासी रामु सादा एवं विकास सादा के रूप में हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलखुआ पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों को पुलिस द्वारा समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनका इलाज तुरंत शुरू किया जा सका. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात ग्रामीणों से दुर्घटना की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है तथा ट्रैक्टर की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी वाहन एवं चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










