आग से दो परिवार का चार घर सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट

आग से दो परिवार का चार घर सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट
सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के मनोरी गांव स्थित वार्ड नंबर 6 में बीते सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवार का चार घर सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना में दो मवेशियों के झुलसने से भी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के मनोरी वार्ड नंबर 6 में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. जिससे विंदेश्वरी साह के पुत्र इंदल साह, विजय साह, राजेश साह व बेचो साह का घर जलकर नष्ट हो गया. घटना में पीड़ित परिवार का घर व दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. जबकि आग से झुलसने से पीड़ित परिवार के दो मवेशियों की भी मौत हो गयी. घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




