शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान को लेकर किया गया फ्लैग मार्च

आगामी छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च किया गया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. आगामी छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च की अगुवाई सीओ जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी व सुरक्षा बल के जवानों ने की. फ्लैग मार्च नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की. अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस सतर्क है. थानाध्यक्ष ने आमजनों से भयमुक्त होकर मतदान करने व लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन