ePaper

अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 25 Apr 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

सहरसा. अनुमंडल अग्निशामलय द्वारा इन दिनों चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी आग लगने की घटनाओं में कमी नहीं हो रही है. प्रतिदिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. शुक्रवार को गंगजला वार्ड 18 में घर में लगी वाहन में आग लगने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर बड़ी क्षति को रोका. जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा. जानकारी देते अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि गंगजला वार्ड 18 में बाइक में आग लगने की सूचना पर तत्काल एक एमटी वाहन भेजकर आग पर काबू पाया गया. वहीं अग्निशमन विभाग द्वारा शुक्रवार को भी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 42 भारतीय नगर सुलिंदाबाद में नाक कान के अस्पताल, मां शारदे पब्लिक स्कूल बैजनाथपुर सहित वार्ड 21, 22 एवं 23 में प्रधान अग्निक विकास कुमार, अग्निक चालक राजेश रंजन, अग्निक अमित कुमार साह, ममता कुमारी, सिम्पल कुमारी ने जागरूक अभियान चलाया. वहीं सौरबाजार थाना, नवहट्टा थाना, महिषी थाना एवं जलई थाना के अग्निशमन कर्मियों ने अलग-अगल अन्य 18 स्थानों पर ग्रामीणों के बीच जाकर आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिए बहुत ही महत्पूर्ण जनकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी झोपडी की आग एवं उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी नंबर देते लीफलेट का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन