थ्रेसर की चिंगारी से लगी आग, एक घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
थ्रेसर की चिंगारी से लगी आग,  एक घर जलकर राख

क्षेत्र की सिरवार वीरवार पंचायत के वार्ड नंबर 12 पौड़ाडीह में गेहूं की थ्रेसिंग करते समय थ्रेसर से उठी चिंगारी से स्थानीय ग्रामीण ब्रह्मदेव सादा का घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र की सिरवार वीरवार पंचायत के वार्ड नंबर 12 पौड़ाडीह में गेहूं की थ्रेसिंग करते समय थ्रेसर से उठी चिंगारी से स्थानीय ग्रामीण ब्रह्मदेव सादा का घर जलकर राख हो गया. आग से घर में रखा अनाज, वस्त्र, आभूषण सहित सभी गृह उपयोगी सामानों के जलने से भारी नुकसान हुआ है. सूचना पर महिषी थाना के अग्नि शमन दस्ता व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. स्थानीय मुखिया मोना देवी, पंसस गुंजन देवी, समाजसेवी नीतीश कुमार, रजनीश कुमार सिंह राजू सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवार को मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है. सीओ अनिल कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी को स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन की मांग की गयी है. रिपोर्ट मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन