पंद्रह दिवसीय अनुमंडल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Updated at : 30 Jan 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
पंद्रह दिवसीय अनुमंडल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

पंद्रह दिवसीय अनुमंडल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन

एसडीओ ने किया फीता काटकर उद्घाटन सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मधुबन खेल मैदान पर गुरुवार को पंद्रह दिवसीय अनुमंडल क्रिकेट टूर्नामेंट का एसडीओ अनीषा सिंह, वार्ड पार्षद मो शमशेर, मिथिलेश कुमार, आकाश भगत सहित अन्य ने फीता काट कर उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद एसडीओ अनीषा सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले. दो टीम आपस में खेलेगी तो एक टीम की हारेगी. इसलिए हार से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि आगे आने वाले टूर्नामेंट में इससे बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. वहीं टूर्नामेंट का पहला लीग मैच चौराही बनाम पुरानी बाजार के बीच खेला गया. जिसमें पुरानी बाजार टीम के कप्तान गुड्डू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी बाजार की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाये और चौराही की टीम को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चौराही की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर महज 158 रन ही बना सकी. जिसके कारण पुरानी बाजार ने चौराही की टीम को आठ रनों से हरा दिया. इस मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुरानी बाजार टीम के दाऊद को दिया गया. वहीं इस मैच में निर्णायक की भूमिका मो मोज्जम अली व कृष्णा सिंह ने निभाई और उद्घोषक की भूमिका सोनू तो स्कोरिंग की भूमिका मोनू ने निभाई. इस मौके पर अनुज जायसवाल, पिंटू शर्मा, रिक्की जायसवाल, गोपाल शर्मा, मो इम्तियाज, दीपक भगत, राहुल भगत सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन